Blog

एक घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो…’, किसानों के काम में लापरवाही पर भड़के टंकराम वर्मा, लगाई फटकार

बिगुल
सुशासन तिहार के तहत रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में समाधान शिविर लगाया गया. इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए.

सुशासन तिहार के तहत रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में समाधान शिविर लगाया गया. इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए.

1 घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो – कराम वर्मा
बता दें कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए. उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया. शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अफसर को फटकार लगा चुके हैं.

अधिकारियों को लगाई फटकार
सोमवार को बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी.

बृजमोहन अग्रवाल ने भी लगाई थी क्लास
इसके पहले सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें की. लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है और पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई थी. जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की जमकर क्लास लगाई थी

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button