Blog

दर्दनाक : मिजोरम में नवनिर्मित रेल्वे पुल गिरने से 17 की मौत, देखिए वीडियो

बिगुुल
मिजोरम के आईजोल में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त इलाके में 35-40 लोग थे। इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना आइजोल से 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के करीब घटी। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से श्रमिकों की मौत. घटना के दौरान मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

देखिए वीडियो : https://twitter.com/dailyinsiderup/status/1694240964494139719?s=20

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button