Blog

मौसम : छत्तीसगढ़ में अचानक कड़ाके की ठंड पडने लगी, दोनों प्रदेशों के कई जिलों में हिल स्टेशनों जैसा माहौल

बिगुल
देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। ठंड के दस्तक देने के बाद चक्रवात फेंगल के चलते बीते दिनों तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर ठंड का सितम शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अचानक कड़ाके की ठंड पडने लगी है। दोनों प्रदेशों के कई जिलों में हिल स्टेशनों जैसा घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ये जानकारी भी दी है कि, पहाड़ी इलाके में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई शहरों का दिन और रात का तापमान में गिरा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

प्रदेश में बादल छाए रहने और वर्षा का दौर समाप्त होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। सबसे कम अंबिकापुर में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। पेंड्रा रोड में 15.4 डिग्री तापमान पहुंच गया है। दुर्ग में 16.6, राजनांदगांव में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में 18.5, बिलासपुर में 20.2 डिग्री पारा पहुंच चुका है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button