Blog

ब्रेकिंग: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की मदद से केन्द्र सरकार ने खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन, तन्खा ने भेजा कानूनी नोटिस, कांग्रेस प्रवक्ता विकास बजाज ने दी सफाई

बिगुल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने चर्चित पत्रकार सौरभ द्विवेदी एवं इंडियन एक्सप्रेस को कानूनी मानहानि का नोटिस भेजकर उनके लेकर प्रकाशित एक लेख पर आपत्ति जताई है तथा बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि आर्टिकल में गलत कहानी प्रकाषित की गई है। इंडियन एक्सप्रेस के प्रकाषित लेख में दावा किया गया है कि सोनम वांगचुक का अनषन तुड़वाने में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केन्द्र सरकार की पर्दे के पीछे से मदद की। दावा किया गया कि वकील के रूप में विवेक तन्खा ने सोनम वांगचुक की एक मित्र के रूप में मदद करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और मांग की कि वांगचुक को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में ईलाज करने की अनुमति मिले, मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए तथा अस्पताल में सुरक्षा और निगरानी को लेकर उचित व्यवस्था की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इसे तुरंत मान लिया और सोनम वांगचुक को अस्पताल में भरती करा दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक सीजेपी के आंदोलन से बेकफुट पर आई केन्द्र सरकार को विवेक तन्खा संकटमोचक के तौर पर नजर आए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने परदे के पीछे से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से संपर्क किया तथा सोनम वांगचुक का अनशन तुडवाने में मदद करने का निवेदन किया। इसके बाद तन्खा ने वांगुचक को अनशन खत्म करने को मनाया तथा केन्द्र सरकार के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अस्पताल पहुंचकर जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया साथ ही सोनम वांगचुक की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद सीजेपी पार्टी भी निराश हो गई थी।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की मुष्किलें बढ़ गई हैं और वे कांग्रेस में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के खिलाफ खड़ी थी तब विवेक तन्खा केन्द्र सरकार का साथ दे रहे थे? फिलहाल राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पूरी कहानी को झूठा बताया है तथा इंडियन एक्सप्रेस और सौरभ द्विवेदी को मानहानि नोटिस भेजकर सषर्त माफी मांगने को कहा है।

वांगचुक से अनशन खत्म करने की मांग कई सासंदों ने की थी : विकास बजाज

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास विजय बजाज ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और सोनम वांगचुक की पुरानी मित्रता रही है इसलिए अनशन के दौरान जब सोनम वांगचुक की तबियत खराब हुई तो तन्खा साहब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनका बेहतर ईलाज करने की मांग की तो कोर्ट ने उसे मान भी लिया और सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैसे भी तनखा ने इस बात से इंकार कर दिया है कि उनसे सरकार के किसी व्यक्ति ने संपर्क भी किया था।तन्खा के अलावा कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने भी वांगुचक से अस्पताल में मुलाकात करके उनसे अनषन खत्म करने को कहा था।

प्रदेष कांग्रेस के प्रवक्ता विकास विजय बजाज ने कहा कि मीडिया में प्रकाषित कहानी कपोलकल्पित है और विवेक तन्खा की छबि खराब करने की साजिषभर है। मीडिया हाउस को तत्काल माफी मांगना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button