अन्य राज्य

महिला पर लगाया डायन होने का आरोप, पुलिस ने कत्ल की वजह अलग बताई

बिगुल

आरा :- भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में घर के बाहर राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान 63 साल के ललन सिंह के तौर पर हुई है। उनके परिजन गांव के ही लोगों पर डायन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित नंदजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी गांव के सुरेश सिंह का पुत्र है। पैर से दिव्यांग नंदजी सिंह पर अपने डंडे से राजमिस्त्री पर वार करने का आरोप है। इस मामले में राजमिस्त्री के बेटे शिव शंकर कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें गांव के सुरेश सिंह, उनके पुत्र धनजी कुमार, मनजी कुमार, शंकर, कुमार नंदजी सिंह और दीपक कुमार को आरोपित किया गया है। राजमिस्त्री के पुत्र का घर आरोपित सुरेश सिंह से काफी दूर है।

इसके बाद भी उन लोगों की ओर से पिछले कई सालों से उसकी मां पर डायन का गलत आरोप लगाकर बराबर गाली-गलौज किया जाता है। उनके घर में जब भी कोई बीमार पड़ता है, तो उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज किया किया जा रहा था। इसे लेकर उनके बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर शाम सुरेश सिंह ने अपने बेटों के साथ दरवाजे पर आ धमके और लाठी-डंडों से उसके पिता की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button