Blog

कबीरधाम में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, दंपति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

बिगुल
कबीरधाम में सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे पांडातराई पुल के पास एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, दंपति पंडरिया की ओर से पोड़ी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर एक माह पहले, 4 मई की रात, एक कार पुल से नीचे गिर गई थी, जिसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई थी। सभी युवक रायपुर के निवासी थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

मोड़ बनता जा रहा है ‘मौत का मोड़’
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांडातराई पुल के पास स्थित यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। पर्याप्त रोशनी की कमी, तीखा मोड़ और वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है।

पांडातराई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और चालक द्वारा नियंत्रण खोना दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस स्थान पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button