गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी

बिगुल
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण योजना (Mid Day Meal Rasoiya) के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को गणेश चतुर्थी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने रसोइयों के मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। जिसे लेकर अब स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh School Education Department) ने भी पुनर्बंटन का आदेश जारी किया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पुनर्बंटन आदेश (Chhattisgarh Rasoiya Good News)
Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एसएनए स्पर्श में वित्तीय वर्ष 2026-27 के रसोइया ( Chhattisgarh Rasoiya Mandey 2026) मानदेय के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा द्वितीय किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी 33 जिलों को उक्त पुनर्बंटित राशि का भुगतान एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने का आदेश दिया गया है।



