Blog

हेलमेट अनिवार्य : अब दो पहिया चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी, निर्देश जारी

बिगुल
राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए अब दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरूरी होगा.

राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए अब दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरूरी होगा. इसके अलावा बगैर हेलमेट के वाहन की डिलीवरी करने वाले शोरूम वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है. इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त ने अधीनस्थों को पत्र जारी कर प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं.

अब दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरूरी होगा.कोई इससे बच नही पाएगा क्योंकि कैमरे से निगरानी होगी. अगर कोई बिना हेलमेट के पाया गया तो उसे सीधे आनलाइन जुर्माना भरना होगा.

आमजन इसे सरकार का तुगलकी फैसला करार दे रहे हैं.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button