Blog

राज्यसभा चुनाव 2026 घोषित: 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव, मध्य प्रदेश की 3 सीटों के लिए भी लामबंदी शुरू

बिगुल
10 राज्यों से चुने गए राज्य परिषद के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग से जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश की राज्यसभा की 3 सीटों पर भी 18 जून को मतदान होगा।

10 राज्यों से चुने गए राज्य परिषद के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग से जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश की राज्यसभा की 3 सीटों पर भी 18 जून को मतदान होगा।

जानें राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम
1 जून, 2026 (सोमवार) को अधिसूचना जारी होगी।
8 जून, 2026 (सोमवार) तक नामांकन दाखिल होंगे।
9 जून, 2026 (मंगलवार) को नामांकन की जांच होगी।
11 जून, 2026 (गुरुवार) को नाम वापसी की आखिरी तारीख।
18 जून, 2026 (गुरुवार) को मतदान और शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी।
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
MP Rajya Sabha Election

मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज
मध्यप्रदेश में बीजेपी की 2 और कांग्रेस की 1 सीट हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा सदस्य रहे। राज्यसभा चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है।

दिग्विजय सिंह का कार्यकाल अप्रैल में खत्म
मध्यप्रदेश में कुल तीन राज्यसभा सीट हैं। जिसमें से एक सीट पर दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं, 9 अप्रैल 2026 को उनका वर्तमान कार्यकाल खत्म हो चुका है। वे 2020 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button