Blog

ट्विशा शर्मा डेथ केस की सीबीआई करेगी जांच: प्रदेश सरकार ने CBI को सौंपा मामला, हाई कोर्ट में आरोपी की जमानत पर सुनवाई आज

बिगुल
भोपाल की ट्विशा शर्मा डेथ केस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच को मंजूर कर दिया है।

ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की निगरानी में की जाएगी। जिसके लिए प्रदेश सरकार से सीबीआई के डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है। दो दिन पहले पीड़िता के परिजन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे, जहां सीएम यादव ने परिजनों को सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था।

10 दिन पहले हुई थी ट्विशा की संदिग्ध मौत
दरअसल, भोपाल में बाग मुगालिया एक्सटेंशन के कटारा हिल्स में 12 मई, 2026 को दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया था। जिसमें ट्विशा शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पीड़िता के परिजन के आरोपों पर पूर्व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया।

दूसरे पीएम की मांग पर अड़े ट्विशा के परिजन
ट्विशा शर्मा की मौत को 10 दिन हो चुके हैं। अब तक परिजन ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव भोपाल एम्स के पीएम रूम में रखा हुआ है। एम्स के अधिकारी शव ले जाने का कह चुके हैं, लेकिन पीड़िता के परिजन उसके दूसरे पीएम पर अड़े हुए है। इस मामले में निचली अदालत से भी उन्हें निराशा मिली है।

आरोपी की जमानत पर सुनवाई ढाई बजे तक टली
इस मामले में निचली अदालत से रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी। जबकि कुछ दिन बाद अदालत ने आरोपी पति समर्थ सिंह की जमानत को खारिज कर दिया था। जिसके बाद समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट में जमानत अपील लगाई। 22 मई 2026, शुक्रवार को जमानत दोपहर ढाई बजे तक के लिए टल गई है।

सास की अपील पर न्यायिक जांच पर सुनवाई आज
ट्विशा शर्मा डेथ केस को लेकर सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में न्यायिक जांच के लिए आवेदन किया था। जिसको लेकर निचली दालत में 22 मई 2026, शुक्रवार को सुनवाई होना है। सास गिरिबाला सिंह ने आवेदन में ट्विशा के परिवार का मोबाइल नंबर जब्त कर, मीडिया में चल रहे चैट्स, ऑडियो की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने डीवीआर की जांच की मांग भी उठाई है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button