पति-पत्नी और कांड: फार्म हाउस में बीवी से मारपीट, बचाने आए साथियों ने लाठियों-डंडों से पीटकर युवक की ले ली जान

बिगुल
पुरानी भिलाई इलाके में एक जून की रात नीलकंठ साहू की उसके ही दो साथियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी सावित्री के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद राजेश वर्मा और अमर सिंह ने मिलकर नीलकंठ को बुरी तरह मार डाला।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके दो साथियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 जून की रात को हुई थी। मृतक नीलकंठ साहू अपनी पत्नी सावित्री साहू से मारपीट कर रहा था। इस दौरान नीलकंठ के साथी राजेश वर्मा और अमर सिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। बीच-बचाव के कारण नीलकंठ का आरोपियों से विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर नीलकंठ ने राजेश और अमर से भी मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए राजेश और अमर ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से नीलकंठ पर हमला कर दिया। नीलकंठ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



