Blog

गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 2 लुटेरे गिरफ्तार, बदमाशों ने ऐसे रची थी पूरी साजिश

बिगुल
रायपुर पुलिस ने डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट मामले का खुलासा कर दिया है, इस सनसनीखेज लूट कांड को अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्यों ने मिलकर दिया था अंजाम दिया था, जिसमें से पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

3 आरोपी अब भी फरार
जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला बीते शनिवार 4 जून का है, जहां राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 बजे टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण कुमार साहू से 10 लाख नोटों की गड्डियों से भरे बैग छीनकर फरार हो गए थे। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हवाला का पैसा समझकर दिया लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके लिए पहले से प्लानिंग की गई थी। बदमाश चौबे कॉलोनी से ही रैकी कर रहे थे। वही, लूट के बाद दबाव बढ़ता देख सभी आरोपी यूपी फरार हो गए थे। जहाँ से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button