मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के योग पर छिड़ा विवाद, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने ‘कमल’ के अपमान का लगाया आरोप

बिगुल
बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया था. योग के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के तस्वीर को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों ने निशाना साधा है.
जिस कमल के दम पर सत्ता पाई, उसी को पैरों तले रौंद रही – गुलाब कमरो
पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर तंज कसा. उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कह की जिस कमल के दम पर सत्ता पाई, आज उसी को भाजपा सरकार पैरों तले रौंद रही है. योगाभ्यास के दौरान मंत्री की साड़ी पर पर बने कमल के फूल के डिजाइन को लेकर कटाक्ष किया है.
लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पलटवार
वहीं अब गुलाब कमरों के द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि कमल फूल छाप का सम्मान करना हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं कि कैसे हमें कमल फूल का सम्मान करना हैं और जिस परिधान को लेकर बात कही जा रही है वह योगाभ्यास के लिए था जो कोई विषय नहीं है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिस कारण वह तुष्टिकरण कि राजनीति कर रही है साथ ही जनता जानती है कि यह स्वार्थ कि राजनीति करते हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को आउट कर दिया है. कांग्रेस के समय में किए गए भ्रष्टाचार कि जांच यदि कराई जाए मैं कहती नहीं लेकिन मजबुरन कहती हुं कि अगर भ्रष्टाचार कि जांच कराई जाए तो कितने आरोप लगेंगे यह स्पष्ट हो जानी चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ता विधायक ऐसी बातों पर टिप्पणी नहीं करते एक व्यक्ति कि मर्यादा भी होती है टिप्पणी करने कि और मुझे लगता है. गुलाब कमरों जी काफी वरिष्ठ है और वरिष्ठता के आधार पर ऐसी तुच्छ तुष्टिकरण कि राजनीति नहीं करनी चाहिए. उनको सम्मान करनी चाहिए कि हमारे सरगुजा कि बेटी कम उम्र में विधायक-मंत्री बनी ऐसा भाव उनके मन में होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता या वरिष्ठ इस भाव के साथ नहीं चलते कि सरगुजा अंचल कि बेटी आगे बढ़ रही है तो उसका साथ दे न कि निचे गिराने का काम कर रहे हैं.



