Blog

ब्रेकिंग : भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी बोलीं- भाजपा महिला मोर्चा भी होगा हाइटेक, बूथ स्तर पर चलेगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने डिजिटल प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक युग में डिजिटल होना जरूरी है। क्योंकि आज के दौर में त्वरित जानकारियाँ, मुद्दे और विषय डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होते हैं। भाजपा महिला मोर्चा को डिजिटल क्षेत्र में पूर्ण प्रशिक्षित होना अनिवार्य है ताकि वे बेहतर तरीके से डिजिटल क्षेत्र के कार्य करने में सक्षम हो सकें। डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण भाजपा के आधिकारिक सरल ऐप के माध्यम से डिजिटली प्रदान किया जाता है। इसका आधारभूत मुख्य पाठ्यक्रम कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना है, जिसके तहत भाजपा की विचारधारा और पार्टी का इतिहास , नेतृत्व और पंचनिष्ठा , नमो ऐप का उपयोग एवं साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याणकारी विकास योजनाओं को डिजिटल माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में डिजिटल प्रशिक्षण की प्रक्रिया विस्तार से बताई जाएगी। कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल ऐप पर वीडियो और अध्ययन सामग्री के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नोत्तरी होती है। मूल्यांकन पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा । इस अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों को जोड़कर राज्य और मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की जानी तय की गई हैं। हम यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक बूथ सखियों के बीच जाकर चलाएंगे ताकि डिजिटल प्रशिक्षण हमारी बूथ सखियों तक पहुँच सके। डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की ओर से संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर महिला प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है ।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button