वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बयान, राहुल गांधी एक डूबती नाव हैं, कांग्रेस किसी भी प्लेटफार्म पर लांच कर ले

Bigul
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज कहा कि दुनिया के अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों के तहत कुछ ताक़तें और देश के अंदर, जो अपने राजनीतिक स्वार्थों और कुर्सी के लिप्सा की राजनीति कर रहे हैं, ऐसे लोग मिलकर न्यूसेंस करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन भारत का लोकतंत्र बहुत मज़बूत है, वो इसीलिए चुनाव दर चुनाव नरेंद्र मोदी को बार-बार अपना आशीर्वाद देते हैं.
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी एक डूबती नाव हैं. देश की जनता राहुल गांधी को नकारने की सेंचुरी मारी है। कांग्रेस डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर लें, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च कर लें लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व को और कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है। वह एक डूबती नाव है. पूर्व आइएएस और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने यह बात मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से भारत देश को तेजी से अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किए हैं, तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था, संस्कृति, विरासत, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिलाओं सबको जो एक नई ऊँचाई पर ले जाने का काम किया है, उन्होंने इनोवेशन, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी को जिस तरह से आगे ले जाने का काम किया है.



