भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा का बयान, कांग्रेस के इस फैसले से हुई पार्टी की जीत..डा रमन सिंह, अरुण साव, ओम माथुर का अद्भुत नेतृत्व का परिणाम
बिगुल
भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा ने पार्टी की सत्ता में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत, भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के तप, धैर्य और संघर्ष की जीत है, ये हिंदुत्व की जीत है।
प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी छगन लाल मूंदड़ा ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने अपना नारा बदलते हुए यह संदेश दिया कि भूपेश नही कांग्रेस पर भरोसा, उसी दिन भाजपा की जीत तय हो गई थी। दरअसल भूपेश बघेल इसके बाद हतोत्साहित हो गये। उन्हें लगा कि दुबारा सीएम बनना मुश्किल है नतीजन उन्होंने, उनकी टीम और समर्थकों ने चुनाव प्रचार में रुचि लेना छोड़ दिया था। पार्टी हतोत्साहित हो गई थी। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठी थी, अंततः उसने कांग्रेस से मुक्ति पा ली।
श्री मूंदड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबने मिलकर काम किया। यह भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा अद्भुत नेतृत्व है।