Blog

अयोध्या : सोने का दरवाजा लग गया राम मंदिर में, खूबसूरत डिजाइन उकेरी गई है दरवाजे मेंं, 22 जनवरी को यहां भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अयोध्या के कण-कण में भगवान श्री राम का वास है, तभी तो आज इस अयोध्या की चारों तरफ चर्चा है। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न एक तो इसी अयोध्या में रामलला ने जन्म लिया था। वहीं 500 साल के कठोर वनवास के बाद वह अपने जन्म स्थान पर लौट रहे हैं। यही तो एक वजह भी है कि 22 जनवरी 2024 को पूरे उत्साह और जोश के साथ राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदू धर्म में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बिना पूजन अधूरा है। इसी वजह से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हजारों लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। हालांकि, इस बीच राम मंदिर में एंट्री को लेकर भक्तों के मन में बहुत से सवाल हैं। अयोध्या पहुंचने वाला हर शख्स जानना चाहता है कि इस दौरान ऐसी किन चीजों को लेकर सावधानी बरती जाए जिससे उन्हें आसानी से रामलला के दर्शन हो जाएं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button