Blog

बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

बिगुल
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. आईपीएस बद्रीनारायण मीणा पहले भी बस्‍तर और नारायणपुर के अधीक्षक के रूप में पदस्‍थ रहे हैं. सरकार ने उनकी पदस्‍थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं.

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस बद्रीनारायण मीणा अब बस्‍तर संभाग में अपनी प्रशासनिक सेवाएं देंगे. इससे पहले वे पुलिस मुख्‍यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे.

संभाग में होगी कानून व्‍यवस्‍था मजबूत
आईपीएस बद्रीनारायण मीणा की नियुक्त‍ि को बस्‍तर संभाग की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को एक नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संभाग में उनके पहले सुंदरराज पी बस्‍तर के आईजी पद पर पदस्‍थ थे. वे करीब पांच सालों तक बस्‍तर के आईजी के रूप में कार्यरत रहे. सरकार ने अब उन्‍हें प्रतिनियुक्त‍ि के आधार पर NIA में आईजी बनाया गया है, जिसके बाद उनकी जगह पर आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्‍तर संभाग का आईजी नियुक्त किया गया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button