Blog

IPL टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम! रायपुर IPL से पहले फर्जी वेबसाइट्स ने लगाया लाखों का चूना, अब CSCS ने दी ये चेतावनी

बिगुल
राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर में एक बार फिर IPL क्रिकेट का महाकुंभ होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 10 और 13 मई को यहां आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। जिसके लिए टिकटों की बुकिंग (IPL Match Ticket Booking) भी शुरू हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर टिकटों की काला बाजारी भी शुरु हो चुकी है। क्रिकेट के इस दीवानगी का फायदा उठाकर स्कैमर्स भी टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर चुके हैं।

फर्जी वेबसाइट से लोगों को लगाया हजारों का चुना
बता दें कि 10 और 13 मई को होने वाले दो मैचेस के टिकट्स बुक करने के नाम पर होड़ लग गई। इसी का फायदा उठाया स्कैमर्स ने फर्जी वेबसाइट बनाई और लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इन वेबसाइट पर टिकट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। ₹15,000 से शुरू होकर 50 हजार तक के टिकट बेच दिए।

CSCS ने दी ये चेतावनी
इस मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (Chhattisgarh State Cricket Association) का साफ कहना है कि आधिकारिक तौर पर अभी तक टिकटों की बिक्री का कोई भी प्लेटफार्म तय नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर या Google पर दिखने वाले तमाम वेबसाइट जो दावा करते हैं आपको यह मैच दिखाने का वो सब फर्जी हैं। संघ ने क्रिकेट फैन से अपील की कि केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। जब बताया जाएगा कि इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। वहीं से जाकर अपने टिकट परचेस करें। अनजान लिंक पर पेमेंट ना करें। इससे आपकी राशि, रकम, बैंक खाता साफ हो सकता है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button