भाजपा नेता रामप्रताप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मना, मुख्यमंंत्री विष्णु देव साय ने सीएम हाउस में खिलाया केक, विधायक पुरंदर मिश्रा, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित अनेकों ने दी शुभकामनाएं

बिगुल
रायपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह का जन्मदिन उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने आज धूमधाम से मनाया। मुख्यमंंत्री विष्णु देव साय ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम हाउस में देर रात केक काटकर रामप्रताप सिंह को बधाईयां और शुभकामनाएं दी।
इसके लिए श्री सिंह ने उनका आभार जताया। सीएम हाउस में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा सच्चिदानंद उपासने तथा सीएम का स्टाफ भी उपस्थित थे।
इधर आज जन्मदिन की शुरूआत में सुबह सबेरे वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह निवास पर ही समर्थक पहुंच गए थे तथा उन्होंने केक काटकर, मिठाईयां खिलाकर रामप्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाईयां दी।
तत्पश्चात श्री सिंह गायत्रीनगर स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जहां रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने भगवान जगतनाथ का आर्शीवाद लिया और उसके बाद समर्थकों के साथ बैठकर प्रसादी का आनंद भी उठाया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री किरण बघेल तथा कृतिका जैन सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
भाजपा संगठन के कुशल शिल्पी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह को भाजपा के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाईयां शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।\

