मध्यप्रदेश

प्रदेश में भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत, दिग्विजय ने जवाब में कही यह बात : शिवराज बोले

बिगुल

भोपाल :- प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना के लिए अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। दो दिन पूर्व आए एक्जिट पोल के नतीजों ने भी प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जीत के प्रति भी आश्वस्त नजर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि इन चुनावों में समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।वहीं इस बारे में जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या। कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उससे नीचे नहीं जाएंगे। चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश में हार्स-ट्रेडिंग की आशंका के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा तो व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button