Blog

ब्रेकिंग : मंत्री ओ पी चौधरी ने गाड़ी/प्रोटोकॉल को छोड़ा, आपातकाल में ही उपयोग करेंगे, पीएम मोदी की अपील पर पेट्रोल बचाने की पहल

बिगुल

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने मंत्री के तौर पर मिलने वाले गाड़ी और प्रोटोकॉल का त्याग करने का फैसला किया है। हालांकि बहुत जरूरी होने पर ही वे इसका इस्तेमाल करेंगे।

श्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करने का निर्णय किया है।

माना जा रहा है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की इस पहल के बाद बाकी मंत्रियों पर भी ऐसी पहल करने का दबाव आएगा। इसके अलावा निगम मंडल के अध्यक्ष के साथ-साथ सरकारी अधिकारी पर भी यह लागू किया जा सकता है।

जानते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले ही देश से अपील करते हुए निम्नलिखित बातों पर अमल करने का निवेदन किया था :

राष्ट्र सर्वप्रथम
प्रधानमंत्री मोदी की 7 अपीलें

पेट्रोल बचाने जहाँ संभव हो, घर से काम को प्राथमिकता दें।
एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचें।
पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें, मेट्रो/सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
खाने के तेल के उपयोग में कटौती करें।
रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।
विदेशी ब्रांड वाले उत्पादों का कम उपयोग करें और स्वदेशी अपनाएं।
एक वर्ष तक विदेशी यात्रा से बचें।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button