ब्रेकिंग : भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव, कई दिग्गज बाहर, सीएम साय सहित मंत्री ओ पी चौधरी, अरुण साव, विजय शर्मा, किरण देव की इंट्री

बिगुल
भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा रणनीतिक बदलाव करते हुए नई कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी की इस अहम समिति में सरकार और संगठन के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। नई टीम का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया है।
नई कोर कमेटी में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev, उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma के साथ वित्त मंत्री O. P. Choudhary को भी जगह दी गई है।
संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री Ajay Jamwal, प्रदेश महामंत्री Pawan Sai, पूर्व मंत्री Amar Agrawal, वरिष्ठ नेता Lata Usendi, पूर्व विधायक Shivratan Sharma और डॉ. Krishnamurti Bandhi को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई सूची में कई बड़े नेताओं को बाहर कर दिया गया है। पूर्व मंत्री Brijmohan Agrawal, प्रदेश सरकार में मंत्री Ramvichar Netam और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Gaurishankar Agrawal को इस बार कोर कमेटी में स्थान नहीं मिला।
राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को संगठन के भीतर नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और कार्यसमिति से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



