ब्रेकिंग : भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने बंगाल में दो महीने किया चुनाव प्रचार, पार्टी की जीत में निभाई गिलहरी की भूमिका, बिहार और यूपी चुनाव में कर चुके हैं माइक्रो मैनेजमेंट, नितिन नबीन ने दी थी जिम्मेदारी

बिगुल
रायपुर. पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली छप्परफाड़ जीत में छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी प्रमुख योगदान है। पार्टी ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारी देते हुए बंगाल भेजा तथा चुनाव प्रचार में उतार दिया। कई नेता, कार्यकर्ता दो—दो महीने तक बंगाल में जमे रहे और परदे के पीछे रहकर काम करते रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को 100 से ज्यादा सीटों का प्रभारी बनाया गया था। साय ने बेहतर रणनीति के साथ काम किया और लगभग 80 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं। उम्मीद है कि श्री साय सहित कई नेताओं को पार्टी भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
छत्तीसगढ़ के जिन प्रमुख नेताओं को पश्चिम बंगाल के चुनाव मैदान में उतारा गया था, उनमें प्रमुख रूप से वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल के सुपुत्र नितिन अग्रवाल चुनावी मैनेजमेंट में माहिर हैं इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें पांच से छह सीटों का जमीनी जायजा लेकर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
बिहार में नितिन नबीन के साथ नितिन
नितिन अग्रवाल को जूट यूनियन, औदयोगिक इलाके तथा सामाजिक संस्थाओं के बीच चुनाव प्रचार करने तथा मैनेजमेंट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। नितिन को एंटली विधानसभा में भी उतारा गया जोकि मुस्लिम बाहुल्य सीट है। वहां उन्होंने कुछ नरेटिव पता किए जो विपक्षी दलों ने भाजपा को हराने के लिए बनाए थे जैसे कि भाजपा सरकार आएगी तो गौं मांस की तरह ही मछली पर भी बैन लगा देगी। इसके अलावा भाजपा जीतेगी तो वह नॉन बंगाली मुख्यमंत्री बना देगी। कुछ दिनों बाद इन दोनों ही नरेटिव का खण्डन भाजपा की बड़ी रैलियों में खुद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने किया। प्रदेश प्रभारी रहे नितिन नबीन के कहने पर नितिन अग्रवाल बिहार और यूपी में भी काम कर चुके थे इसलिए उन्हें बंगाल में भी भेजा गया। नितिन को बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई थी जहां से खुद नितिन नबीन चुनाव जीते हैं।

टेनिस स्टार लिएंडर पेइस के साथ नितिन अग्रवाल
बंगाल में संभाला माइक्रो मैनेजमेंट
चुनावी प्रबंधन का खासा अनुभव रखने वाले, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल का उपयोग पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट में किया। उन्होंने विधानसभा सीटों के प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक जगह इकटठा किया जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, लिएंडर पेस और दीपक मस्के भी शामिल हुए। भी शामिल हुए थे। ऐसी पाच से छह मीटिंग नितिन अग्रवाल ने आयोजित की। उन्होंने पूरे दो महीने विभिन्न उदयोगों का दौरा किया तथा वहां पर कार्य कर रहे बंगाली मतदाताओं के मन की थाह को पकड़ा तथा उनके बीच भाजपा के लिए वोट देने का मन बनाया।
इस संवाददाता से बात करते हुए नितिन अग्रवाल ने सिर्फ इतना ही कहा कि ‘मैंने बंगाल में क्या किया, यह मीडिया में बताने के लिए नही है। हम सबने मेहनत की और पार्टी को जितवाया। बस यही हमारी सबसे बड़ी खुशी है।’ उन्हांने कहा कि बिना किसी पद या लालच के काम करने का आदर्श खुद उनके पिताश्री हैं।’



