Blog

ब्रेकिंग : सामुदायिक भवन के नाम पर बना रहे थे चर्च, गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर पुलिस बल तैनात, भाजपा नेत्री विश्वदिनी पाण्डे ने उठाया था मैटर

जानते चलें कि भाजपा नेत्री विश्वदिनी पाण्डे कई सालों से इस मैटर को उठा रही थीं जिसका नतीजा आज निकला। प्रशासन ने जब ये कार्रवाई की तो दोनों तरफ की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. वहीं मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित राजस्व, नगर और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार इस निर्माणाधीन परिसर को लेकर बीते कुछ समय से विवाद बना हुआ था. आरोप था कि यहां पर सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है.

विभिन्न संगठनों ने जताई आपत्ति
यहीं वजह थी की धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ा और विभिन्न संगठनों द्वारा इसके निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी. रायपुर नगर निगम के सूत्रों को अनुसार भवन की लीज खत्म होने पर ये कार्रवाई की गई है. जब प्रशासन ने ये कार्रवाई की तब पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इलाके हर कोने में पुलिस की तैनाती थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे. फिलहाल मौके पर शांति का माहौल है और कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button