Blog

ब्रेकिंग : तीन करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया, छह सप्ताह में गांजा तस्करों पर लगातार बड़ा प्रहार, कई गिरफतार तो कई जेल में बंद

बिगुल

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से ओडिशा, महाराष्ट्र एवं बस्तर क्षेत्र से जुड़े संवेदनशील मार्गों पर पुलिस द्वारा चौकस निगरानी एवं रणनीतिक कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-QH-0834 एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक CG-04-QA-3116 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर चारामा से धमतरी की ओर परिवहन किया जा रहा है। जिसकी सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसपी धमतरी द्वारा सीएसपी धमतरी को नाकाबंदी करने के लिए निर्देशित किया गया।

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रिय होकर क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आगे पीछे से घेराबंदी कर श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास पकड़ा गया। पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ एवं तत्पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जिससे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान महेन्द्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों एवं स्विफ्ट कार में छिपाकर रखे गए पैकेटों सहित कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2,45,40,900/-रूपये आंकी गई है। मौके पर पुलिस ने 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। Also Read – DSP की टीम टीआई चंद्रकांत साहू के खिलाफ जांच करेंगे गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण ▪️(01) नौशाद खान पिता मुन्ना खान (उम्र 29 वर्ष), मूल निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनोली,जिला बागपत (उ.प्र.), वर्तमान निवासी जगदलपुर ▪️(02)करण साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया अंतरामार्ट गली नम्बर 4 अक्षर विहार थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०), ▪️(03) मोह० शादिक पिता मोह० यूनुस खान उम्र 30 वर्ष निवासी गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०),

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण ▪️(04) हिमांशु साहू पिता भोज राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०) एवं ▪️(05) एक विधि से संघर्षरत बालक उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह में सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के विरुद्ध सात और अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं। इन कार्यवाहियों में अब तक सैकड़ों किलोग्राम गांजा एवं करोड़ों रुपये की संपत्ति जप्त कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंचाई गई है। धमतरी पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मादक पदार्थ तस्करों द्वारा कभी कपड़ों के व्यापार, कभी महिलाओं की आड़ तो कभी अन्य शातिर तरीकों का सहारा लेकर गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास किया गया, किन्तु धमतरी पुलिस की सतर्क निगरानी, सुदृढ़ खुफिया तंत्र एवं लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के चलते ऐसे तस्करी नेटवर्कों का लगातार पर्दाफाश किया जा रहा है। हाल के दिनों में हुई लगातार बड़ी कार्यवाहियां इस बात का प्रमाण हैं कि तस्करों के बदलते तौर-तरीकों पर पुलिस की पैनी नजर है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति, गिरोह अथवा अंतर्राज्यीय नेटवर्क को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने की दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button