Blog

ब्रेकिंग : प्रदेश कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं की नई सूची, नितिन राज भंसाली बने वरिष्ठ प्रवक्ता, आर पी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा तथा वंदना राजपूत मुख्य प्रवक्ता बने, देखिए पूरी सूची

बिगुल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग ने एक बड़ा विस्तार करते हुए प्रवक्ताओं की एक नई सूची जारी की है तथा 5 मुख्य प्रवक्ता व 3 वरिष्ठ प्रवक्ता बनाये गये हैं।

इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अब तक प्रवक्ता रहे नितिन राज भंसाली को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही सत्यप्रकाश और अभय नारायण राय को भी वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।

कांग्रेस के धाकड़ प्रवक्ता रहे आए पी सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया हैं। इसी तरह अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा तथा वंदना राजपूत को पदोन्नति देते हुए मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया। इसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से कांग्रेस संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता तथा 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button