Blog

भूपेश बघेल से जुड़े कथित AI वीडियो का मामला, भिलाई नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिगुल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा एक कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पूर्व मुख्यमंत्री को महिला अधिकारी के साथ दिखाने का दावा

दरअसल वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ एक महिला अधिकारी सौम्या चौरसिया को दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. जिसे लेकर राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया. आयोग ने साइबर सेल को तकनीकी जांच कर वीडियो के स्रोत का पता लगाने और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाहिर किया गुस्सा

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया. उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि भिलाई नगर थाने में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है और साइबर सेल वीडियो के सोर्स की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के 13 थानों में इस संबंध में प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button