Blog

तू मरने वाला है, मैं तेरी मौत बोल रहा हूं’: मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमा साई को मिली जान से मारने की धमकी

बिगुल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मां मातंगी दिव्यधाम अभनपुर के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साई महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी जम्मू कश्मीर से व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई है। इसके बाद से उनके समर्थकों, भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

इस संबंध में महाराज ने थाना अभनपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन से खुद और परिवार को सुरक्षा की मांग की है।

बता दे कि डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर लगातार मंचों के माध्यम से प्रवचन देते रहे हैं। उनकी और से समय-समय पर हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा एवं दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजन कराए जाते हैं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

आवेदन में उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे जब वे अपने परिवार के साथ केरल में निजी यात्रा पर थे। उस दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने न केवल उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि संबंधित मोबाइल नंबर की जांच करने पर वह जम्मू-कश्मीर क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है। ट्रूकॉलर पर हिलाल बानी नाम प्रदर्शित हो रहा है। पीड़ित महाराज ने यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलती रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

महाराज ने अपने आवेदन में कहा है कि इस प्रकार की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हें, उनके परिवार और धाम से जुड़े श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। दूसरी ओर पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button