Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का किया स्वागत, पहली बार बस्तर में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बिगुल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है. सोमवार देर शाम वे रायपुर पहुंचे, यहां उन्होंने छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. आज सीएम जगदलपुर में होने वाली 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंग. गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 11 बजे होने वाली इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम भी हिस्सा लेंगे.

प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर होगी चर्चा

जगदलपुर में होने वाली इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे. इस बैठक में प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर कैसे समन्वय बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी. इसके पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में हुई थी. बता दें गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. आज राज्यों के सीएम के साथ बैठक के बाद अमित शाह दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीटिंग में हुई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद लगभग 4 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

‘कभी बंदूकों की गूंज थी, अब लोकगीतों की मुधुर धुन‘

सोमवार को देर शाम गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसको लेकर शाह ने सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जिस जगदलपुर की पहचान कभी बंदूकों की गूंज से होती थी, आज उसी बस्तर में ढोल, मांदर और लोकगीतों की मधुर धुन गूंज रही है. आज ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह देखकर मन हर्ष से भर गया कि अब यह क्षेत्र अपनी संस्कृति, कलाओं और धरोहरों को सहेज रहा है, और इन्हें विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता.

इसके पहले अमित शाह ने सोमवार को नक्लस पीड़ितों से संवाद भी किया था. बता दें गृहमंत्री अमित शाह का ये 31 मार्च 2026 के बाद छ्त्तीसगढ़ का पहला दौरा है.

‘कई राज्यों के CM की उपस्थिति बदलते स्वरूप का प्रतीक’

हाई लेवल मीटिंग से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बदलते स्वरूप को लेकर खुशी का इजहार किया. सीएम साय ने कहा, बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है. कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है. ये बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी.

क्या है मध्य क्षेत्रीय परिषद?

भारत में पांच क्षेत्रीय परिषद हैं. इनमें से एक मध्य क्षेत्रीय परिषद है. इसमें पांच राज्य शामिल हैं. इनमें मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है. मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष गृहमंत्री होते हैं. इस समय अमित शाह परिषद के अध्यक्ष हैं. इसका मुख्य काम केंद्र और राज्य के बीच समन्वय बिठाना है, जिससे नीतियों को सही तरीके से जमीन पर लागू किया जा सके. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित हो रही यहा मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं मीटिंग है. इसके पहले परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button