मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने पीएम मोदी से सैलरी दिलाने किया अनुरोध, बीजेपी ने किया पलटवार कहा : चंद्रयान के वैज्ञानिकों को 17 माह से नहीं मिला वेतन

बिगुल

सीहोर :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के वैज्ञानिकों को 17 माह से वेतन नहीं मिला है। दिग्गी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि चंद्रयान के वैज्ञानिकों को सैलरी दिलवा दी जाए। वहीं भाजपा ने इस पर पलटवार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर पहुंचे। बुधनी से भैरुंदा (Bhairunda) जाते समय रेहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि चंद्रयान की योजना इंदिरा जी के समय की है।सभी भारत वासियों का यह गर्व का है। हमें उम्मीद है कि मिशन सफल होगा। इसरो की योजना आज की नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरूके सपने को इंदिरा जी ने ही स्थापित किया था। हमें इस बात का गर्व है कि वैज्ञानिकों ने वहां तक पहुंचाने का प्रयास किया। उम्मीद करते हैं आज शाम तक मिशन सफल होगा।

उन्होंने कहा कि हर समय भारत को बदनाम करना इनकी पहचान है। इन्हें देशद्रोही कहा जाए तो गलत नहीं है। ऐसे लोग हमेशा देश का विरोध करते हैं।उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह बाटला हाउस के आतंकी के घर गले मिलने गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी दिग्विजय सिंह ने प्रश्न खड़े किए थे। भारत का सम्मान होता है तो इन्हे पीड़ा होती है, ये वामपंथी कांग्रेसी कहलाते हैं।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button