Blog

एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, दो बच्चों को जहर दे माता-पिता ने लगाई फांसी

बिगुल
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उन्होंने अपने दो मासूम बच्चों को जहर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर डीआईजी विजय अग्रवाल के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस सभी के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मृत अवस्था में घर के अंदर मिला। पति-पत्नी फांसी के शव फंदे पर लटके मिले। वहीं, दो बच्चे का शव बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीआईजी विजय अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी मौक पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच को गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या को आशंका जताई जा रही है। मृतक में गोविंद साहू (45), चंचल साहू (42),यशवंत साहू (10), दृष्णा साहू (13) के रूप में पहचान की गई है। बेटा यशवंत और बेटी दृष्णा साहू का शव बिस्तर में मृत अवस्था में शव मिला। वही पति गोविंद साहू और पत्नी चंचल साहू का शव फांसी के फंदे पर झूलते शव मिले हैं। बेटा और बेटी को जहर दिए जाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिली है। जिसमें उसने सामूहिक आत्महत्या का कारण लिखा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button