ओवरब्रिज के नीचे हत्या: सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ 35 वार, लोगों में दहशत; थाना प्रभारी पर एक्शन

बिगुल
राजेश महाराज नामक हमाल को उसके साथी ने सोते हुए सिर पर 30-35 वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों नशेड़ी थे और आपसी विवाद होता रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है।
जानकारी के अनुसार, राजेश महाराज नामक हमाल रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सोया हुआ था। तभी उसका साथी, जो उसी के साथ खानाबदोश जिंदगी जीता था और नशेड़ी प्रवृत्ति का था, वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने इसे शांत कराया था।
दोपहर में आरोपी ने मौका पाकर सोते हुए राजेश के सिर पर डंडे से 30 से 35 बार ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर लगातार वार से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी आराम से घटनास्थल से चला गया। कोतवाली टीआई एमबी पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।



