समर्थ-गिरिबाला जाएंगे जेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बोली- HC में ट्विशा के वकील ने बेटे को मारा, समर्थ की जान को खतरा

बिगुल
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट CBI को सौंपी है।
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार, 2 जून को सीबीआई ने दोनों को भोपाल की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एजेंसी ने दोनों की दोबारा रिमांड नहीं मांगी। जिसके बाद तय हो गया कि दोनों को 16 जून तक जेल में रहना होगा। दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।
उधर, दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा शर्मा के शव की सेकंड पीएम रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। इससे पहले सोमवार, 1 जून को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह के बंगले यानी घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया था
कोर्ट के सामने गिरिबाला सिंह ने अपना पक्ष रखा। घर के सीसीटीवी को लेकर बोली कि मुझे मालूम नहीं किसने बाहर किए। ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव पर जबलपुर कोर्ट में बेटे समर्थ को माराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल बंद हो। मीडिया सभी जगह पर हमारे पीछे आ जाती है। गिरिबाला ने कहा कि मेरे बेटे को जान खतरा है। क्राइम रिक्रेशन पर मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताई।
समर्थ बोला- हमने सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की
कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के दौरान समर्थ का रवैया आक्रामक रहा। उसने कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज को लेकर कहा कि हमने सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की। हमने सीसीटीवी वीडियो जारी नहीं किया। सुनवाई के दौरान ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव भड़के। उन्होंने कहा कि ट्विशा से मारपीट की गई है।
जज के यहां आरोपी की शरण पर आपत्ति
समर्थ के वकील ने कहा बेल का विरोध करना गलत है। सेकेंड पोस्टमार्टम से हमें आपत्ति नहीं है। मीडिया ट्रायल के विरोध पर जज ने कोर्ट रुम खाली करवाया। ट्विशा के वकील अनुराग ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 30 हजार के इनामी आरोपी को आखरी कैसे जबलपुर प्रिंसपल सेशन जज के यहां शरण मिल गई। इसकी जांच होना चाहिए।
सीबीआई ने कहा जरूरत पड़ी तो रिमांड लेंगे
सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को पांच दिन की रिमांड पर लिया था। सीबीआई ने कोर्ट में कहा अभी हम रिमांड मांग रहे है। यदि जरूरत पड़ी तो हम पीआर पर लेंगे।


