मध्यप्रदेश
5 हजार रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार, लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
![](https://thebigul.com/wp-content/uploads/2023/12/download-3.jpg)
बिगुल
शहडोल :- मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी थम नहीं रही है। इसी कड़ी में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सरपंच को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्सीय टीम ने की है।
आरोपी सरपंच कृष्ण कुमार सिंह ने बिल पास करने के नाम पर फरियादी ग्रामीण अमोल सिंह से 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। जयसिंह नगर जनपद में पसोड़ पंचायत के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह को पंचायत भवन में ही रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। सरपंच को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की खबर से आसपास के ग्राम पंचायतों में भी हड़कंप है।