Blog

छत्तीसगढ़ की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है? सभी मंत्रियों को अचानक बुलाया गया CM हाउस

बिगुल
छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ी सियासी हलचल की खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को आज सीएम हाउस बुलाया है. आज की होने वाली हाई लेवल की मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. सभी मंत्रियों को रात साढ़े 8 बजे सीएम हाउस पहुंचने के लिए कहा गया है.

मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर मंत्रियों के कामकाज की हो सकती है चर्चा

हाई लेवल की मीटिंग क्यों बुलाई गई है. इसको लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में मंत्रियों के अब तक कामकाज से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. अटकलों के बाजार में चर्चा है कि शायद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन छत्तीसगढ़ आएं.

एक गाड़ी में तीन कैबिनेट मंत्री पहुंच रहे हैं

मीटिंग में शामिल होने के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से निकल चुके हैं. शाम चार बजे वे अपने घर से निकले हैं. राजेश अग्रवाल के साथ तीन कैबिनेट मंत्री एक ही कार में आ रहे हैं. रास्ते में स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखन लाल देवांगन भी उन्हें रास्ते में मिले थे. हालांकि सीएम हाउस पर होने वाली मीटिंग को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का कहना है कि ये कोई भी खास वजह नहीं है. जबकि सीएम ने डिनर के लिए बुलाया है.

23 जून को होनी है कैबिनेट मीटिंग

छत्तीसगढ़ सरकारी की अगली कैबिनेट मीटिंग 23 जून को आयोजित होनी है. ये मीटिंग नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन होगी. इस मीटिंग मे कई नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी. साथ ही अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button