मध्यप्रदेश

MP में RTO कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ग्वालियर में ऑटो चालक, नरसिंहपुर में मंडी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

बिगुल

भोपाल :- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, आंदोलनकारियों ने अपनी मांगें भी तेज कर दी है। प्रदेशभर में आरटीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी। ग्वालियर में ऑटो-टेंपो चालकों ने अपनी 11 मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया है। वहीं नरसिंहपुर में मंडी कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है।

मध्य प्रदेश में आरटीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी हैं। अपनी मांगो को लेकर प्रदेश भर के अधिकारियों काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए है। इसके चलते लाइसेंस, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर से लेकर सभी काम प्रभावित हो रहे है। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक काम बंद रहेगा।

ग्वालियर में अपनी 11 मांगों को लेकर ऑटो-टेंपो चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों ने फूलबाग चौराहे पर चक्काजाम कर बीच सड़क पर सैकड़ों की संख्या में टेंपो लगाए। हड़ताल हो देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर नरसिंहपुर में स्थापित सभी कृषि उपज मंडी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे कृषि उपज मंडियों में ताला लग गया है। आज मंडी कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन है, वहीं हड़ताल पर बैठे मंडी कर्मचारियों का कहना है कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह हड़ताल की जा रही है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button