Blog

राजनांदगांव के रिसॉर्ट में संदिग्ध हालत में युवती की मौत, बाथरूम में बेहोश मिली थी

बिगुल
राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान भिलाई-3 निवासी मुस्कान तिवारी के रूप में हुई है. घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है. युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट गई थी युवती
जानकारी के अनुसार, मुस्कान भिलाई-3 स्थित मुक्त A-2 सिनेमाज में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी. इसके साथ ही उसे मॉडलिंग का भी शौक था. बताया जा रहा है कि मुस्कान अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने रायपुर के एक क्लब गई थी. पार्टी के बाद सभी दोस्त मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट पहुंचे.

बाथरूम में मिली लाश
रिसॉर्ट में सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी मुस्कान काफी देर तक नजर नहीं आई. दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली. इसके बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात मुस्कान बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली थी.

सुबह होने से पहले गायब हो गए दोस्त
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि मुस्कान के साथ रिसॉर्ट पहुंचे उसके अन्य साथी सुबह होने से पहले ही वहां से चले गए. साथियों के इस तरह अचानक गायब हो जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस भी इसे गंभीरता से ले रही है.

अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. रिसॉर्ट के कर्मचारियों सहित घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, युवती के साथ आए फरार साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है ताकि उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है और मामले की जांच जारी है

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button