Blog

एसईसीएल सब स्टेशन में चोरी और मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

बिगुल
कोरबा के बांकिमोंगरा स्थित एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में चोरी और सुरक्षा कर्मी से मारपीट मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है। अभी मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी फरार हैं।

कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 23 मई की रात एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 20 वर्षीय अर्जुन सिंह को 25 मई को शाम पांच बजे शांतिनगर बलगी से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। एसईसीएल बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने 23 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चोरों ने रात 1:30 बजे सब स्टेशन में जबरन प्रवेश किया। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। चोर करीब 100 मीटर केबल और पाइप चोरी कर ले गए। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी को बताने पर बहन-बेटी को उठाने की धमकी दी थी।

चोरों की यह सारी करतूत सब स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। चोरी किए गए पाइप एंगल को बाउंड्रीवाल के बाहर फेंक दिया गया था। सुरक्षा प्रहरी ने घटना की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में अर्जुन सिंह और एक अपचारी का नाम सामने आया। पूछताछ में अर्जुन ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि चोरी गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button