Blog

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, दो महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

बिगुल
छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई है. हालांकि, पुलिस की सजगता से कोशिश पूरी तरह विफल रही. पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई है. हालांकि, पुलिस की सजगता से कोशिश पूरी तरह विफल रही. पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश
पुलिस चौकी सुकुल दैहान में उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया. फिर कार में बैठा लिया. जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई.

सूझबूझ से बची जान
चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी गाड़ियों को चेकिंग किया जा रहा था. जैसे ही गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने रोका फुलबासन बाई ने पुलिस को इशारा किया कि मेरा किडनैपिंग हो गया है. तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों महिलाओं को पड़कर चौकी सुकूल देहान पुलिस को सौंप दिया है. चुंकि मामला बड़ा है इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है?

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button