Blog

कमीशन का लालच देकर लिया खाता, फिर ठगों को मुहैया कराया म्यूल खाता, 23 आरोपी गिरफ्तार

बिगुल
दुर्ग जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें 23 लोगों पर कार्रवाई की गई है. आरोप है कि ये लोग साइबर ठगों को अपने और दूसरे लोगों के बैंक खाते इस्तेमाल करने के लिए देते थे, ताकि ठगी के पैसे आसानी से एक खाते से दूसरे खाते में भेजे जा सकें.

म्यूल खाते के नाम पर साइबर ठगी
पुलिस ने 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि 8 को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. आरोपियों के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस ने बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी इनपुट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की. जांच में पता चला कि कुछ लोग कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते मुहैया कराते थे. इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था.

कैसे होती थी ठगी?
जांच में सामने आया कि साइबर ठगी से मिले पैसे सबसे पहले इन म्यूल अकाउंट्स में जमा कराई जाती थी. इसके बाद आरोपी इस रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे, ताकि असली साइबर ठगों तक पुलिस की पहुंच मुश्किल हो जाए. पुलिस अब ऐसे बैंक खाते मुहैया कराने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है.

23 लोगों पर कार्रवाई
29 जून को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 23 लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ में कई आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को मुहैया कराने की बात स्वीकार की.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button