Blog

महिला एवं बाल विकास विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस! 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के बदले प्रभार

बिगुल
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के प्रभार में परिवर्तन किया है. विभाग की ओर से नई पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है, जिसके तहत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कई जिलों में बदले गए अधिकारी
जारी आदेश के मुताबिक सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद और जशपुर सहित कई जिलों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. सरकार का मानना है कि इस बदलाव से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के संचालन में सुधार होगा.

योजनाओं के संचालन पर रहेगा फोकस
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान और बाल संरक्षण जैसी अहम योजनाओं की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारियों पर होती है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को विभागीय व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button