Blog

कोरबा में बेमौसम का कहर: बैल पर गिरी आसमान से आफत, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे; किसानों पर संकट

बिगुल
कोरबा में बीते रविवार की शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से आफत मच गई। जहां एक बैल की मौत हो गई। क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।

रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में दलबीर सिंह के बैल पर आकाशीय बिजली गिरी। शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है। रजगामार पुलिस ने पंचनामा कर राजस्व विभाग को सूचित किया।

शनिवार को भी आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। आधे घंटे के तूफान से शहरी व उपनगरीय क्षेत्रों में होर्डिंग्स उड़ गए। कई घरों के छप्पर भी हवा में उड़ गए। तेज हवा से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट
इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अंचल पर पड़ा। रजगामार, कोरकोमा सहित आसपास के कई गांवों में विद्युत पोल गिर गए। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों ने जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच रात काटी। रविवार शाम तक भी कई जगह बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।

किसानों की बढ़ी चिंता
विद्युत विभाग के कर्मचारी दिनभर सुधार कार्य में लगे रहे। अधिकारियों के अनुसार, तूफान से काफी नुकसान हुआ है, जिससे सुधार कार्य में अड़चन आ रही है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार शाम कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button