Blog

होटल में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लापरवाही और मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप

बिगुल
बिलासपुर के तिफरा स्थित होटल में टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चांटीडीह निवासी रौशन के रूप में हुई है, जो लंबे समय से टेंट लगाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, रौशन अपने साथियों के साथ होटल में टेंट लगाने पहुंचा था। वह लोहे के पाइप पर कपड़ा बांध रहा था, तभी पाइप पास से गुजर रहे खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसे जोरदार करंट लग गया। साथी तत्काल उसे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिम्स चौकी पुलिस ने मेमो भेजकर मामला सिरगिट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि होटल और संबंधित टेंट हाउस की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे और हादसे के बाद भी उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने सहयोग नहीं मिलने पर हंगामा भी किया। बाद में टेंट हाउस संचालक और परिजनों के बीच आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रैंड लोटस होटल में पहले भी करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो चुकी है। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button