Yoga : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन ने सिखाया योग, बताए फायदे, योग से शरीर और आत्मा दोनों स्वस्थ्य रहते हैं

बिगुल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा योग दिवस बड़े ही सादगी से योगासन कर योग दिवस मनाया।
सुबह से ही वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर योगासन के फ़ायदे बताये। योग से ही शरीर और आत्मा दोनों ही स्वस्थ्य रहतीं हैंl इस अवसर पर वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने कहा कि हम योग को अपनाएं। योगा से ही शरीर के साथ परिवार भी स्वस्थ्य रहता है हम स्वस्थ है तो हमारे साथ हमारा पुरा परिवार स्वास्थ्य रहेगा, वहीं वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की महासचिव आशा शर्मा ने योग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर इंसान को रोजाना योग करना चाहिए इससे ही हमारी दिनचर्या बडी ही खुबसूरत होगी।
इस अवसर पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा महासचिव आशा शर्मा प्रिया सेन आशियां परवीन सैय्यद ताजुद्दीन सैय्यद नूरी सुघा बाघ सहित फाऊंडेशन के सभी पदाघिकारी मेम्बर्स मौजूद थे।


