ब्रेकिंग : मोवा में क्रिकेट विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट, हल्की चोटें आईं, डाक्टरी रिपोर्ट में चाकूबाजी की घटना खारिज, पुलिस आरोपियों की तलाश में

बिगुल
राजधानी के पंडरी-मोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी RV चौक पर कल रात को कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई। चिकित्सकीय सहायता के बाद इसे घर भेज दिया गया। पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके के कुछ युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा था। कल अचानक सभी युवक चौक पर टकरा गए तो विवाद शुरू हो गया। मामूली बहस के मारपीट में तब्दील हो गई जिसमें एक युवक को हल्की चोटें आईं। उसके बाद मारपीट करने वाले आरोपी भाग गए। पुलिस को सूचना मिली तो युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां सामान्य उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और फरारा आरोपियों की तलाश में है। उधर युवक की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर ने किसी भी चाकूबाजी की चोटों से इनकार किया है। कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि युवकों ने चाकूबाजी की जिससे दो युवक घायल हुए। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।



