Well Being

नेपाल बाढ़ : 72 घंटे से लापता अंबिकापुर की डॉ. मीना मंत्री, अग्रवाल ने विदेश मंत्रालय के अफसरों से किया संपर्क

बिगुल
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता अब तक लापता बताई जा रहीं है। डॉ. मीना अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम एल्डरमैन करता राम गुप्ता की बेटी हैं। हादसे को लगभग 72 घंटे बीतने के बाद भी डॉ. मीना सहित अन्य यात्रियों की स्थिति की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। इससे परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

बताया गया है कि डॉ. मीना गुप्ता इंग्लैंड में त्वचा रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वह 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में करीब 80 यात्रियों का समूह दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुआ। यात्रा कार्यक्रम के तहत दल ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी की थी।यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को सभी यात्री नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमीग्रेशन सेंटर पहुंचे थे। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाढ़ आने से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो गया। इसके बाद दल के सदस्यों से संपर्क टूट गया। लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक डॉ. मीना समेत अन्य यात्रियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

पिता को भी यात्रा में शामिल होने कहा था
डॉ. मीना ने अपने पिता करता राम गुप्ता को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया। रक्षाबंधन के मौके पर बेटी से दिल्ली में मुलाकात करने की उनकी योजना थी। इसी बीच उन्हें सीमा क्षेत्र में बाढ़ और बेटी के लापता होने की खबर मिल गई।डॉ. मीना की शुरुआती शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड में रहकर त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रही हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button