सीएम साय ने सिंगापुर में छत्तीसगढ़ के लिए इको-टूरिज्म की संभावनाएं तलाशीं, गार्डन्स बाय द बे’ कंपनी से हुई चर्चा

बिगुल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा नामित किए जाने पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे #SINGForum2026 में भाग लेने पर गर्व है।
मुख्यमंत्री श्री साय वहां SING फोरम 2026 में सहभागिता कर रहे हैं साथ ही निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं और निवेश पर चर्चा कर रहे हैं। राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से इन दिनों सिंगापुर में हैं। कल सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया।
श्री साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ के GM (मास्टर प्लानिंग) श्री जेसन येओ और डायरेक्टर श्री लिम चियाप सॉन्ग के साथ मुलाकात कर चर्चा की तथा बागवानी, संरक्षण, शहरी हरियाली और इको-टूरिज्म में सहयोग पर एक औपचारिक बैठक की। श्री साय ने कहा कि ‘गार्डन्स बाय द बे’ से मिली सीख हमें नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन और पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर ग्रीन स्पेस विकसित करने में मदद करेगी। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और हमारे सैकड़ों लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा नामित किए जाने पर छत्तीसगढ़ को पहले #SINGForum2026 में भाग लेने पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय वहां SING फोरम 2026 में सहभागिता कर रहे हैं साथ ही निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं और निवेश पर चर्चा कर रहे हैं। CEO राउंडटेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।



