छत्तीसगढ़ में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी कीमतें, जानें नया रेट

बिगुल
आम आदमी को एक बार फिर बढ़ा झटका लगा है. जहां मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने 19 मई को नए रेट जारी कर दिए हैं. जो आज से ही प्रदेश भर में लागू हो गए हैं.
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
ये कीमत आज से ही लागू हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इससे 5 दिन पहले दोनों ईंधनों में तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी. तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई दरों की जानकारी भेजी, जिसके बाद मंगलवार सुबह से नई कीमतें लागू कर दी गईं.
छत्तीसगढ़ में 104 रूपए के पार पहुंची कीमत
देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ छत्तीसगढ़ में भी कीमतों में इजाफा हुआ है. जहां राजधानी रायपुर में पेट्रोल 103.58 से बढ़कर 104.48 हो गया है, तो वहीं डीजल 96.57 रुपए से बढ़कर 97.52 रुपए हो गया है.
एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम
बता दें कि 15 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी. पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी. इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था.



