Blog

कोरबा के राखड़-ईंट की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन में दबकर महिला की मौत

बिगुल
एक महिला अपने परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री पहुंचती है, लेकिन पहले वहां दिन मशीन की चपेट में आकर उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे ने नाबालिग के सिर से मां का साया उठा दिया. मृतिका के परिजनों में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

कैसे हुआ हादसा?
ये घटना सोमवार के दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी.
घटना के वक्त फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे. मृतका भी लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी.
चालू हालत में मशीन साफ करने के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई.
मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान 26 साल की बिछनी बाई के रूप में हुई है.

मुआवजे के बाद उठाया शव
मृतका का एक नाबालिग बेटा है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया. उन्होंने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की. वहीं घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत आंदोलन पर बैठ गए. लगभग 4 घंटे के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत चली. इसके बाद मुवाअजे देने पर सहमति बनी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button